फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार प्रवासी मजदूर को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। स्कूटी में पेट्रोल भराकर गांव जा रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के बाघा बिसंडा गांव का दीपक आरख (25) बुधवार देर शाम स्कूटी में पेट्रोल भराने पेट्रोल पंप गया था। पेट्रोल भराकर लौटते समय बबेरू की तरफ से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हेलमेट नहीं लगाए होने से उसके सिर में गंभीर चोटें आई।
चालक ट्रक समेत भाग निकला।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दीपक को सीएचसी बबेरू पहुंचाया। वहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ला रहे थे। रास्ते में दम तोड़ दिया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

मामा सुनील आरख ने बताया कि दीपक मुंबई में रहकर कमाता है। उसके पिता संतोष भी मुंबई में हैं। तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। एक बहन रानी है। वह शादीशुदा है। तीन दिन पहले ही गांव आया था। मां गुटुवा का हालचाल लेकर एक-दो दिन में उसे वापस मुंबई जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें