फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: राज्यस्तरीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचा बांदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कालपी (जालौन) में चल रहे राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में बांदा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। महोबा को 2-0 से हराकर टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब 15 सितंबर को बांदा की टीम का मुकाबला औरैया से होगा। जीत में गोलकीपर आयुष का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन

कालपी में एक सितंबर से 22 सितंबर तक स्व.अनीस कुरैशी व अनवार मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट चल रहा है। इसमें आसपास के कई जनपदों की आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं. यह टूर्नामेंट संडे टू संडे खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट में पहला मैच औरैया एफसी और एचएफसी कालपी के बीच हुआ, जिसमें औरैया ने यह मैच पेनाल्टी शूट आउट में 4-2 से विजयी रही।
टूर्नामेंट का दूसरा मैच बांदा एफसी और महोबा एफसी के बीच हुआ, जिसमें बांदा एफसी ने यह मैच 2-0 से जीता। बांदा की तरफ से अमन ने टीम के लिए दो गोल किए। बांदा के खिलाड़ियों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन कर मैच अपने नाम कर लिया। गोल कीपर आयुष ने बेहतरीन बचाव किए। डिफेंडर अंकुश, अभय , शोभित,अखिलेश, मिडफील्डर प्रतीक, तनिष्क,राहुल व स्ट्राइकर अमन,सूर्यांश, करन तथा अमित ने भी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बांदा फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव कौशल त्रिपाठी,अध्यक्ष धनंजय करवरिया, सीनियर खिलाड़ी मनोज मिश्रा, अनंत सिंह गौतम, धर्मेंद यादव ने भी खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी। फुटबाॅल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ खिलाड़ी पुलकित त्रिपाठी ने बताया कि इस जीत के साथ बांदा एफसी ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।बांदा एफसी का सेमी फाइनल में औरैया एफसी से मुकाबला 15 सितंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें