फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बांदा रेलवे की टीम ने तीन रनों से जीता फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गोलू महाराज की स्मृति में खैराड़ा कस्बे में जय मां भवानी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का फाइनल मैच बांदा रेलवे और भूरागढ़ इलेवन के बीच खेला गया। बांदा रेलवे टीम ने तीन रन से टूर्नामेंट जीत लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांदा रेलवे टीम के बल्लेबाजों ने निर्धारित 16 ओवरों में 117 रन बनाए। उमेश राठौर ने सबसे ज्यादा 45 और आरके त्रिपाठी ने 30 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे भूरागढ़ इलेवन टीम के खिलाड़ी 114 रन ही बना सके।
बांदा रेलवे ने तीन रन से मैच जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। श्रवण कुमार को मैन ऑफ द सीरीज व सचिन कुमार को मैच ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। अंपायर राजेंद्र यादव व बबलू रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीसी धर्मेन्द्र सिंह, आयोजक सत्येंद्र सिंह मोती नन्ना व सुल्ली महाराज ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। राहुल पांडेय, खैराडा प्रधान चंद्रोदय, केशव सिंह, नरेंद्र निगम, बांदा रेलवे टीम कोच कैलाश, रवि करण सिंह, अभय सिंह, संत तिवारी, अबरार फारूकी आदि रहे
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें