फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दो जगह छापा, गुटखा सामग्री के साथ संचालक गिरफ्तार

Fri, 02 Sep 2022 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
अतर्रा में गुटका फैक्ट्री में जांच करती पुलिस। - फोटो : BANDA
विज्ञापन

बांदा जिले के अतर्रा में पुलिस व प्रशासन ने लंबे समय कस्बे में संचालित अवैध गुटखा कारोबार पर शिकंजा कसा है। शुक्रवार को एसडीएम विकास यादव, सीओ नरैनी नितिन कुमार के नेतृत्व में एसओजी टीम प्रभारी राकेश कुमार तिवारी, इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने बिसंडा रोड स्थित बहादुर पुरवा के पास और ओरन रोड कृष्णा नगर में छापा मारा।

विज्ञापन


यहां गुटखा बनाने वाली मशीन सहित अधबने गुटखा सामाग्री, नकली सुपारी, तंबाकू को बरामद किया है। ओरन रोड गुटखा फैक्ट्री संचालक दिलीप कुमार निवासी बिसंडा रोड व उसके एक सहयोगी को हिरासत में लिया गया है। बरामद माल को ट्रक व टैक्सी में भरकर पुलिस थाने ले आई।

एसओजी प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि संचालक से पूछताछ की जा रही है। पकड़ा गया गुटखा व्यापारी बिसंडा रोड में एक व्यक्ति के मकान को किराए में लेकर वहां गुटखा का स्टॉक रखने का काम करता था। एसडीएम विकास यादव ने बताया कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह अभियान जारी रहेगा। सीओ नितिन कुमार ने बताया कि काफी समय से अवैध गुटखा फैक्ट्री चलाने की जानकारी मिल रही थी। जिस पर यह कार्रवाई की गई। उधर, छापे की भनक लगते ही कस्बे के विभिन्न स्थानों पर संचालित गुटखा व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें