फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: प्रधानमंत्री का युवाओं को आगे बढ़ाने पर फोकस

विज्ञापन
फोटो-11 बीएनडीपी-16 - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बबेरू। कैप्टन बद्री प्रसाद इंटर कॉलेज मिलाथू का 117वां जन्मदिवस संस्कृति कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, सांसद आरके पटेल ने कैप्टन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विद्यालय को हर संभव मदद का भरोसा दिया। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का युवाओं को व्यापार व खेल समेत अन्य माध्यम से आगे बढ़ाने पर फोकस है। जो इसी तरह के स्कूलों से पढ़ाई कर निकले युवाओं के माध्यम से साकार होगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रा राधा, प्रतिज्ञा, ज्योति, शोभा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से किया। कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत की परिकल्पना में सरकारी नौकरी भर नहीं है। बल्कि व्यापार, खेलकूद के क्षेत्रों में भी युवाओं को बढ़ाना शामिल है।
सांसद ने कहा महापुरुषों की कोई जाति नहीं होती है। यह विद्यालय शिक्षा क्षेत्र में युवाओं के लिए आगे बढ़ने का रास्ता है। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन अनूप सिंह व प्रवक्ता केदार वर्मा ने किया। प्रधानाचार्य मनोज चक्रवर्ती, प्रबंधक नरेन्द्र कुमार, रामनरेश पटेल, रमाकान्त, अयोध्या सिंह, पूर्व मंत्री शिव शंकर पटेल, जिला पंचायत सदस्य अरुण पटेल समेत अन्य रहे।

फोटो-11 बीएनडीपी-17- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें