बांदा में चिल्ला थाने की पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सोमवार को सुबह चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा। उनके पास से 74 हजार के नकली नोट बरामद हुए हैं। इनमें 500, 200 और 100 के नोट मिले हैं। इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में एक सीमावर्ती महोबा जनपद के कबरई और दूसरा नरी गांव का है। पुलिस पूछताछ में जुटी है कि उनके पास इतनी संख्या में नकली नोट कहां से आए।