खप्टिहाकलां (बांदा)। चिल्ला थाना क्षेत्र में तारा गांव के पास ट्रक और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार को कीर्ति खेड़ा ललौली निवासी पिकअप चालक मुकेश (30) चिल्ला की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बांदा की ओर जा रहे सरिया लदे ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में पिकअप चालक मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप में फंसे मुकेश को लोगों की मदद से बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।