फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : थाना समाधान दिवस में सिर्फ एक शिकायत निपटी

विज्ञापन
Banda: Only one complaint was settled in the police station resolution day - फोटो : BANDA
विज्ञापन
अतर्रा/कमासिन। थाना समाधान दिवस में शनिवार को डीएम अनुराग पटेल व एसपी अभिनंदन ने 18 से ज्यादा शिकायतों को सुना। एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को गठित कर एक सप्ताह के अंदर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने इंस्पेक्टर अनूप दुबे को शिकायतों को गुणवत्ता पूर्वक निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा, सीओ गवेंद्र पाल गौतम, एसडीएम प्रशिक्षु यादवेंद्र ङ्क्षसह, श्वेता साहू आदि मौजूद रहे।
उधर, बिसंडा थाने में तहसीलदार विजय प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस में छह शिकायतें आईं। सभी का एक सप्ताह में निस्तारित करने के निर्देश दिए। उधर, कमासिन थाने में नायब तहसीलदार अभिनव तिवारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस में 17 मामले आए। थाना प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी प्रकरण राजस्व विभाग से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें