फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में सिर्फ 38 सरकारी नलकूप खराब, हकीकत- सिर्फ तिंदवारी क्षेत्र में 49 नलकूप बंद

विज्ञापन
तिंदवारी क्षेत्र में बंद पड़ा नलकूप। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में सिर्फ 38 सरकारी नलकूप खराब हैं। यह दावा नलकूप खंड का है, जबकि हकीकत कुछ और है। अकेले बांदा जिले के तिंदवारी क्षेत्र में ही तकरीबन 49 नलकूप बंद हैं। इसी तरह अन्य जिलों में भी 100 से अधिक नलकूप खराब हैं, जो विभागीय आंकड़ों में दर्ज ही नहीं हैं। खास बात यह है कि जो 38 नलकूप बंद पड़े हैं, उनमें भी छोटी मोटी ही खराबी है। नलकूप खराब होने से करीब 1800 हेक्टेयर खेती की सिंचाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

नलकूप मंडल के आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा राजकीय नलकूप बांदा जिले में बंद हैं। यहां 645 नलकूपों में से 26 बंद बताए गए हैं। इनमें नौ यांत्रिक और करीब 17 बिजली दोष के चलते ठप हैं, जबकि इससे कहीं ज्यादा नलकूप ठप हैं। इसकी बानगी सिर्फ तिंदवारी क्षेत्र हैं। यहां 49 सरकारी नलकूप करीब छह माह से बंद हैं। किसान सिंचाई के पानी के लिए मोहताज हैं।
प्राइवेट नलकूपों से मुंहमांगे पैसों पर पानी खरीदना मजबूरी है। कमोवेश यही स्थिति हमीरपुर जनपद की है। यहां 559 राजकीय नलकूपों में सिर्फ 11 बंद होना बताया गया है। इनमें छह यांत्रिक और पांच बिजली दोष की वजह से बंद पड़े हैं। चित्रकूट में सिर्फ एक नलकूप खराब होना बताया है। महोबा में नलकूपों की संख्या शून्य दर्शाई गई है।
विज्ञापन

मंडल में बंद पड़े राजकीय नलकूपों का ब्योरा
जनपद कुल यांत्रिक दोष बिजली दोष कुल बंद
बांदा 645 09 17 26
चित्रकूट 20 01 00 01
हमीरपुर 559 06 05 11
योग 1224 16 22 38
28 नलकूप ठीक कराने का दावा
नलकूप खंड की रिपोर्ट के मुताबिक बंद पड़े 38 नलकूपों को छोड़कर एक सप्ताह में मंडल में 28 राजकीय नलकूप मरम्मत कर चालू कराए गए हैं। इनमें 16 नलकूप यांत्रिक दोष और 12 बिजली की कमी से बंद थे। बांदा में 11 और हमीरपुर में 17 नलकूप ठीक कराए गए हैं।
ट्रांसफार्मर फुंकने और तेल चोरी से बंद हैं नलकूप
तिंदवारी। क्षेत्र के करीब 49 नलकूप खराब होने से लगभग पांच हजार बीघे खेत को पानी नहीं मिल पा रहा। इनमें 11 यांत्रिक और 38 बिजली की खराबी से बंद हैं। कई नलकूप ट्रांसफार्मर से तेल चोरी हो जाने से बंद हैं तो 11 नलकूपों की मोटर फुंक गई। किसानों को निजी नलकूपों का सहारा लेना पड़ रहा है। गुगौली, बंबिया, माचा, पदारथपुर, खौड़ा, तेरही माफी, दतरौली, नरी, पपरेंदा, अतरहट, डिघवट, पलरा, पिपरहरी आदि गांवों के नलकूप ट्रांसफार्मर फुंकने से बंद हैं। किसान शिवविजय, अशोक कुमार, जियावन यादव, कुलदीप, संजीव, अनुराग, महीपत आदि ने शीघ्र नलकूप ठीक कराने की मांग की है।
पर्याप्त बारिश हो जाने से खेतों में नमी है। अभी किसानों को खेत की सिंचाई की जरूरत नहीं है। खराब पड़े सरकारी नलकूपों को ठीक कराने का काम चल रहा है। जल्दी खराब नलकूप मरम्मत कर चालू कर दिए जाएंगे। -राजेश कुमार, एसडीओ, नलकूप खंड, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें