फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मंडल में एक लाख लीटर दूध भंडारण का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आयुक्त आरपी सिंह की अध्यक्षता में मयूर भवन सभागार में बांदा मंडल के जनपदों में संचालित दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की बैठक हुई। मंडलायुक्त ने दुग्ध विभाग के अधिकारियों और सचिवों को समितियों में दूध का भंडारण बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि मंडल में एक लाख लीटर दूध का भंडारण करना सुनिश्चित करें। कहा कि समितियों में दुग्ध के भुगतान लंबित न रहें।
विज्ञापन

आयुक्त ने समस्याओं को सुनने के बाद बताया कि जनपद बांदा में दुग्ध प्लांट लगाया जाना प्रस्तावित है। इसलिए समितियों में भंडारण क्षमता बढ़ाना जरूरी है। दुग्ध समितियों के सचिवों ने एक माह देरी से दुग्ध मूल्य भुगतान कराने, दूध में एसएनएफ की निर्धारित मानक (8.20 प्रतिशत) से कम होने।
भुगतान में 20 प्रतिशत की कटौती करने की समस्या बताई। इसी तरह प्राइवेट की तुलना में पराग डेरी द्वारा दुग्ध का खरीद मूल्य कम होने की समस्या बताई। आयुक्त ने सचिवों को समय से दुग्ध मूल्य भुगतान होने, 20 प्रतिशत की कटौती बंद करने, प्राइवेट डेरियों के समान दुग्ध की क्रय दर तय करने की कार्रवाई का आश्वासन दिया। अपर आयुक्त प्रशासन अमरपाल सिह, रामशरण प्रजापति, सूचना अधिकारी राम जी दुबे समेत अन्य रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें