फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अयांश की मौत पर टीम ने घटनास्थल खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी। थाना क्षेत्र के भगवती नगर निवासी ढाई वर्षीय अयांश साहू की मौत के खुलासे को लेकर एसपी अभिनंदन की तरफ से एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र की अध्यक्षता में गठित टीम ने गुरुवार को कस्बा स्थित घटनास्थल देखा। आने-जाने के रास्ते, तालाब की गहराई, रास्ते की ऊंचाई और घटना स्थल से घर की दूरी की नापजोख की।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम और एएसपी ने परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की। परिजनों ने फोरेंसिक टीम को अयांश के शव की फोटो दिखाकर निकली जीभ, शरीर व गले में निशान और कान से खून निकलने की जानकारी दी। फॉरेसिंक टीम ने बताया कि साक्ष्य एकत्र कर उच्चाधिकारियों को सौंपे जाएंगे।
गौरतलब है कि व्यापारियों, कस्बावासियों, स्थानीय नेताओं और विहिप कार्यकर्ताओं ने अयांश साहू की मौत पर कैंडल मार्च व सभाएं की थी। मृतक अयांश के पिता संतोष साहू ने राज्यमंत्री रामकेश निषाद और एसपी अभिनंदन से मिलकर अयांश की मौत के खुलासे की मांग की थी।
विज्ञापन

इसको संज्ञान में लेकर एसपी अभिनंदन ने बुधवार की देर शाम एएसपी की अध्यक्षता में जांच टीम गठित की है। 13 नवंबर को खिलौना लेकर खेलने निकले भगवती नगर निवासी संतोष साहू का ढाई वर्षीय पुत्र अयांश लापता हो गया था। उसका शव पांचवें दिन 17 नवंबर को तालाब में मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें