फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : छह बिस्वा जमीन के लिए वृद्ध की हत्या, झोपड़ी बनाने के विवाद में लाठी-डंडे चले, पांच जख्मी, फायरिंग की चर्चा, गांव में दहशत का आलम, पुलिस तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
कमासिन (बांदा)। छह बिस्वा जमीन के विवाद में बुधवार की रात वृद्ध की हत्या हो गई। दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें पांच लोग घायल हो गए। गांव में दहशत को देखते हुए पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

घटना कमासिन थाना क्षेत्र के दलपा पुरवा की है। यहां के राजाबली प्रजापति (60) बुधवार की शाम चकरेही तिराहा स्थित जमीन में मवेशी बांधने के लिए झोपड़ी बना रहे थे। तभी पड़ोसी गांव चकरेही के बुद्ध विलास यादव आए और विरोध कर झोपड़ी तोड़ दी। इससे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे। हवाई फायरिंग की भी चर्चा रही।
हमले में राजाबली प्रजापति, उसके पुत्र कल्याण (25), आनंद (21) व रावेंद्र (17) घायल हो गए। दूसरे पक्ष से बुद्धविलास यादव (40), उसकी मां मुन्नी देवी (62) को भी चोटें आईं। सभी को पीएचसी पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर राजाबली, कल्याण व आनंद को जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां इलाज के दौरान राजाबली की मौत हो गई। अन्य का इलाज जारी है। थानाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने बताया कि राजाबली की पत्नी ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें