फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। किराना की दुकान से सामान खरीदकर लौट रहे वृद्ध किसान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के छिलोलर गांव में माताबदल (60) खेती किसानी करता था। मंगलवार की देर शाम वह अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित किराना की दुकान में सामान खरीदने गया था। तभी कमासिन-ओरन रोड से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। माताबदल की मौके पर ही मौत हो गई।
छोटे पुत्र शिवमिलन की तहरीर पर थाना पुलिस ने बाइक चालक अवधेश कुमार निवासी फुफुंदी थाना बबेरू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कमासिन थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि पुत्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। बाइक चालक को पकड़ लिया है। बाइक भी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें