फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सर्दी के नहीं इंतजाम, पांच मवेशी मृत मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। महुआ ब्लॉक के रिसौरा गांव में बनी अस्थाई गोशाला में शुक्रवार को पांच गोवंशों के शव पड़े मिले। गोरक्षा सेवा समिति पदाधिकारियों ने मौके पर जाकर उच्चाधिकारियों को सूचना दी। खंड विकास अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी ने दो दिन में इंतजाम कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गोरक्षा सेवा समिति के पदाधिकारी सोनू करवरिया ने साथियों के साथ अस्थाई गोशाला रिसौरा का निरीक्षण किया। यहां मवेशियों को सर्दी से बचाने के कोई इंतजाम नहीं किए जाने पर उन्होंने आक्रोश जताया। उन्होंने ग्राम प्रधान रामऔतार वर्मा और सचिव प्रेमनारायण कुशवाहा को व्यवस्था बेहतर किए जाने की हिदायत दी।
मौके पर मौजूद जिला पंचायत राज अधिकारी अजय आनंद सरोज से गोशाला में अलाव की व्यवस्था कराने के लिए कहा। खंड विकास अधिकारी संजीव बघेल ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा लगातार लापरवाही की जा रही है। प्रधान को नोटिस दिया है। दो दिन के अंदर अगर गोशाला में व्यवस्था न सुधरी तो डीएम की संस्तुति लेकर ग्राम प्रधान पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें