फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में नौ मेधावी सम्मानित

विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में सम्मानित छात्र-छात्राओं के साथ अतिथि। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। दीक्षांत समारोह में नौ मेधावियों को मेडल और प्रमाणपत्र दिया गया। पुलिस तिराहा स्थित आदर्श आईटीआई में शुक्रवार को समारोह की शुरुआत उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड प्रदेश अध्यक्ष रामचरण सिंह कछवाहा ने दीप जलाकर की।
विज्ञापन

मंडलीय संयुक्त निदेशक एमके कुलश्रेष्ठ ने कहा कि आईटीआई के जरिये तमाम छात्र-छात्राएं बड़े मुकाम हासिल कर रहे हैं। प्रधानाचार्य विकास कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि वर्ष 2020-22 में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में मंडल में शोभित गुप्ता ने प्रथम, अजय कुमार ने द्वितीय और अंशिका धुरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वर्ष 2021-23 के प्रथम वर्ष में दिवस कुमार प्रथम, मनीष कुमार द्वितीय और अमन कुमार तृतीय रहे। फिटर ट्रेड में ऋषि मुनि प्रथम, रवि कुमार द्वितीय व राकेश कुमार तृतीय रहे। इन्हें दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बार संघ पूर्व महासचिव राकेश सिंह, संरक्षक वनमाला सिंह चौहान, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ प्रदेश महासचिव प्रवीण चौहान ने भी संबोधित किया। प्रबंधक प्रशांत कुमार ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें