फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ डेंगू पॉजिटिव मिले, संख्या बढ़कर 80 पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिले में नौ डेंगू के नए मरीज पाए गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। अब तक 80 डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मरीजों के घर और उनके आसपास टीम भेजकर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1073 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें 195 बुखार के मरीज शामिल रहे। 29 मरीजों में डेंगू के लक्षण प्रतीत होने पर उनका एलाइजा मशीन से जांच कराई गई। इनमें नौ डेंगू पॉजिटिव मिले।
जिला अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट भेजी है। साथ ही मरीजों को भर्ती कर लिया गया। जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार ने बताया कि नए केस सामने आने के बाद अप्रैल से अब तक 80 डेंगू मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की 12 सदस्यीय टीम ने मरीजों के घर व आसपास दवा का छिड़काव किया है। फागिंग कराई गई है। चौसठ जोगिनी, खाईंपार, डीएम कालोनी आदि इलाकों में भी लार्वा निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
हाउस इंडेक्स सर्वे कराया गया है। 305 घरों में 1156 बर्तनों की जांच की गई। इनमें 13 घरों के 17 बर्तनों में डेंगू लार्वा मिले। उन्हें खाली कराया गया। बुखार से ग्रसित 40 मरीजों की मलेरिया जांच के लिए स्लाइड बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें