बांदा। बबेरू ब्लॉक के ग्राम पंचायत गुजेनी के सचिव पर सूचना न देने पर सूचना आयोग ने 25 हजार का जुर्माना किया है।
बुंदेलखंड आजाद सेना के अध्यक्ष प्रमोद आजाद ने बताया कि 12 फरवरी 2019 को ग्राम पंचायत सचिव से सूचनाएं मांगी गई थीं। लेकिन नहीं दी गईं। सूचना आयोग ने सूचना देने में हीलाहवाली में सचिव पर 25 हजार रुपये का जुर्माना किया है। सीडीओ को आदेश दिए हैं कि उक्त धनराशि सचिव के वेतन से कटौती कर वसूली जाए।