बांदा। भारत निर्वाचन आयोग ने बांदा-हमीरपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र का संशोधित निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया है। रिटर्निंग ऑफिसर अनुराग पटेल ने बताया कि नामांकन 15 से 19 मार्च, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 21 मार्च, नाम वापसी 23 मार्च व मतदान 9 अप्रैल को होगा। मतगणना 12 अप्रैल को होगी। नाम निर्देशन पत्रों के प्रस्तुत करने से लेकर नाम वापसी तक की समस्त कार्रवाई का कार्य रिटर्निंग ऑफिसर मुख्यालय (न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट ) में होगा।