फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 लोगों का धारा 151 में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। भारत बंद के बीच मंगलवार को पूरे जनपद में विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की कुल 75 गिरफ्तारियां हुईं। इनमें सबसे ज्यादा 25 कांग्रेसी हैं। इन सभी ने मुख्यालय में गिरफ्तारी दी। इसके अलावा शहर में बसपा के 11 कार्यकर्ता भी गिरफ्तार हुए। बबेरू में सपा के 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त भारतीय किसान यूनियन और सरदार सेना के आठ-आठ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान ने बताया कि इन सभी का धारा 151 सीआरपीसी में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें