नेहा कश्यप को अवार्ड सौंपतीं अभिनेत्री भाग्यश्री।
- फोटो : BANDA
बांदा। यहां की बेटी नेहा कश्यप ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। शनिवार को कानपुर के पनकी स्थित होटल में आयोजित स्काई हिल फैशन वीक 2023 में मॉडल नेहा कश्यप ने स्पेशल वॉक कर जलवा बिखेर दिया। उन्हें बालीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री व आयोजक दीपक परवानी ने अवार्ड देकर सम्मानित किया।
साथ ही भाग्यश्री ने नेहा कश्यप की सराहना की। नेहा ने बताया कि वह मॉडलिंग में कैरियर बना रही हैं। जल्द एक गानों के अल्बम भी आने वाला है। उसमें अदाकारी भी निभाई है। नेहा कई वेबसीरीज मूवी में काम कर रही हैं।