फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी से अवैध संबंध के शक में दोस्त ने युवक को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 17 Sep 2022 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
गुड्डा केवट (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा जिले में अतर्रा ब्रांच नहर कोठी में गुड्डा (22) पुत्र दादू केवट के मिले शव के मामले में परिजनों ने धारदार हथियार से हत्या का आरोप लगाया है। कहा कि पत्नी से अवैध संबंध के शक में दोस्त ने उसे मौत के घाट उतारा है। नहर किनारे गुड्डा की चप्पल और खून के धब्बे मिले हैं। परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर देंगे।
विज्ञापन


सीमावर्ती मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र में चांदीपाटी गांव निवासी गुड्डा केवट मंगलवार की शाम बाइक से घर से निकला था। फिर उसका पता नहीं लगा। बुधवार की शाम उसका शव अतर्रा ब्रांच नहर कोठी में मिला।
बिल्हरका गांव के पास नहर किनारे गुड्डा की चप्पल और खून मिला।

पिता ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने बताया बेटे के साथ बोड़ा पुरवा निवासी उसका दोस्त भी साथ में था। आरोप लगाया कि दोस्त को उसकी पत्नी से अवैध संबंध होने का शक था। इसी के चलते उसने पहले पुत्र गुड्डा को शराब पिलाई और बाद में धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद शव नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन


गुड्डा की बाइक नहीं मिली। मोबाइल भी नहीं मिला। पुलिस तलाश में जुटी है। पिता ने बताया कि मृतक गुड्डा सात भाइयों में तीसरे नंबर का था। पिछले वर्ष 20 नवंबर को शादी हुई थी। घटना के बाद पत्नी रचना और मां रज्जी बेसुध हैं। खेतीबाड़ी और मजदूरी करके परिवार का गुजर-बसर कर रहा था। पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। कोतवाली पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई का जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें