फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : बारिश में खुली नगर पालिका की पोल, सड़क और गलियों में भरा पानी

विज्ञापन
तुलसी विहार गली में घुटनों तक भरा पानी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। सवा घंटे की बारिश ने नगर पालिका की पोल खोल दी। सड़क और गलियाें में घुटनों तक पानी भर गया। नाले-नालियां उफना गईं। कई मोहल्लों के घरों में पानी भर गया। इसी पानी से होकर लोग जाने को मजबूर हुए। आगामी तीन दिन तक बारिश के आसार जताए गए हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 10 बजे से दोपहर 11.15 बजे तक शहर में जोरदार बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम सुहावना हो गया है। अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस हो गया। अगले तीन दिनों तक झमाझम बारिश के आसार हैं।
वहीं, गलियों में पानी भर जाने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में लगभग 55 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। 15 जून से शुरू हुए मानसूनी मौसम में अब तक कुल 311 मिलीमीटर बारिश हुई है। सबसे ज्यादा 198 मिलीमीटर बारिश सावन माह में दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें