फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक से पालिकाध्यक्ष ने जताया जान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सपा नेता व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मोहन साहू ने भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने विधायक से जानमाल का खतरा बताते मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें शासन के अफसरों को भी जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्यमंत्री को भेजा डेढ़ पेज का शिकायती पत्र मीडिया से भी साझा किया। इसमें कहा कि विधायक ने साजिश करके शासन से उनकी शिकायतें कीं। इस पर शासन ने उनके अधिकार छीन लिए। अपील करने पर हाईकोर्ट ने कोई वित्तीय अनियमितता न पाने पर शासन का आदेश निरस्त कर दिया और उनके अधिकार बहाल कर दिए।
इसके बाद भी विधायक ने उनके विरुद्ध शिकायतें कीं। एक साल में शासन ने कई बार उन्हें व्यक्तिगत सुनवाई के लिए लखनऊ बुलाया। दो सितंबर को वह लखनऊ पहुंचे पर विशेष सचिव कार्यालय में नहीं मिले। इसके बाद नौ सितंबर को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा है कि वह गाल ब्लाडर में पथरी और ब्लड प्रेशर से परेशान हैं। इलाज चल रहा है। उधर, विधायक के लोग उन्हें अपदस्थ करने की धमकी दे रहे हैं। अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी मानसिक परेशानी या जानमाल का खतरा होने पर सदर विधायक और शासन के संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
पालिकाध्यक्ष के आरोपों पर भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि सभासदों ने अध्यक्ष के खिलाफ तमाम शिकायतें की हैं। उसी पर शासन ने कार्रवाई की और अभी भी कार्रवाई चल रही है। इसमें हमारा का कोई लेना-देना नहीं है। काले कारनामों पर कार्रवाई से खिसियाए अध्यक्ष अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

पंकज शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें