फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : बहाली आदेश के बाद कार्यभार संभालने पहुंचे मोहन

विज्ञापन
समर्थकों के साथ नगर पालिका कार्यभार ग्रहण करने जाते मोहन साहू। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद से बर्खास्त किए जाने पर हाईकोर्ट की शरण में पहुंचे मोहन साहू को बड़ी राहत मिल गई। दो न्यायमूर्तियों की पीठ ने सुनवाई के बाद उन्हें बहाल कर दिया। उधर, बहाली आदेश के बाद साहू लाव-लश्कर के साथ नगर पालिका कार्यभार ग्रहण करने पहुंच गए। हालांकि उन्हें कार्यभार ग्रहण नहीं कराया गया।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति जयंत बनर्जी व मनोज कुमार गुप्ता की बेंच ने बर्खास्तगी के आदेश को निरस्त करते हुए उनकी सभी अधिकार और शक्तियों को बहाल कर दिया है। इस आदेश के बाद समर्थकों ने मोहन साहू को फूलमालाओं से लाद दिया। बुधवार को दोपहर वह समर्थकों के हुजूम के साथ कार्यभार ग्रहण करने नगर पालिका परिषद पहुंच गए, लेकिन कार्यभार ग्रहण कराने के लिए कोई अधिकारी मौके पर नहीं था।
खास बात यह है कि शासन ने प्रदेश के सभी निकायों में प्रशासक को कार्यभार देने के आदेश दिए हैं। लेकिन बांदा नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक 6 जनवरी को हुई थी।
विज्ञापन

बहाली के आदेश से गदगद सपा नेता मोहन साहू ने बताया कि उनका कार्यकाल अगले माह 5 जनवरी तक है। बोर्ड की पहली बैठक 6 जनवरी को हुई थी। गुरुवार को वह फिर कार्यभार ग्रहण करने के लिए नगर पालिका जाएंगे। उनके साथ बड़ी संख्या में सपा नेता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें