फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : नारी सशक्तिकरण को लेकर सैकड़ों योजनाएं चला रही मोदी-योगी सरकार

विज्ञापन
Banda: Modi-Yogi government running hundreds of schemes for women empowerment - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में जिला कार्यालय में क्षेत्रीय कार्यसमिति और प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। इसमें महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। बताया कि मोदी-योगी सरकार महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से जोड़ कर मिशन शक्ति अभियान चला रही है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां बताईं। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी कमलावती सिंह ने कोरोना महामारी में आपदा प्रबंधन की सराहना की।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री कीर्तिका अग्रवाल, जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता एवं जिला मंत्री व अध्यक्ष प्रधान संघ महुआ विनीता त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, पूर्व चेयरमैन विनोद जैन, क्षेत्रीय सदस्य सुमन शर्मा, जिला मंत्री विनीता त्रिपाठी, अभिलाषा मिश्रा, हीरा गुप्ता, रुक्मिणी गुप्ता, सुधा सिंह समेत तमाम महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें