फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : मेरिट हाई है...60 से 70 फीसदी अंक वाले छात्र परेशान

विज्ञापन
पंडित जेएन डिग्री कॉलेज गेट पर प्रदर्शन करते छात्र व छात्राएं। संवाद - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए जारी दूसरी सूची में मेरिट हाई होने से कम मेरिट वाले छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित हो रहे हैं। दूसरी सूची के सोमवार को प्रवेश के अंतिम दिन सीटें बचने पर कम मेरिट वालों का प्रवेश न लिए जाने से नाराज छात्रों ने प्रदर्शन किया। प्राचार्य का घेराव कर महाविद्यालय गेट के बाहर प्रदर्शनकारी छात्रों ने सीटों को बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

चालू शिक्षा सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में दूसरी सूची में बीए प्रथम वर्ष में 91.60 फीसदी, बीएससी प्रथम वर्ष में 81 फीसदी मेरिट जाने पर 60 से 70 फीसदी अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं के इस महाविद्यालय में प्रवेश नहीं हो पा रहे हैं। इसको लेकर सोमवार को छात्र नेताओं ने प्राचार्य का घेराव कर महाविद्यालय गेट पर प्रदर्शन किया। कुलपति को संबोधित ज्ञापन प्राचार्य डॉ. केएस कुशवाहा को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि इस वर्ष मेरिट हाई होने पर कम मेरिट वाले छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित हो रहे हैं। कुलपति से महाविद्यालय की सीट बढ़ाने की मांग की। पिछले सत्र में 720 सीट थीं। इस वर्ष घटाकर 600 कर दीं गईं हैं। ज्ञापन देने में शनी पटेल, अभिषेक सिंह, रचित गिरी, राहुल कुमार, अंजुम, अक्षय प्रताप सिंह, राज, अरविंद कुमार, सर्वेश, राकेश, हीरू, अमन शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन

बीए प्रथम वर्ष और बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से मेरिट सूची जारी हुई है। मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए जा रहे हैं। अगर महाविद्यालय की सीट फुल हुईं तब विश्वविद्यालय से सीट बढ़ाने की मांग की जाएगी।-डॉ. केएस कुशवाहा, प्राचार्य, पंडित जेएन डिग्री कॉलेज, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें