फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : अध्यापकों की पदोन्नति को लेकर दिया ज्ञापन

विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में ज्ञापन सौंपते शिक्षक संघ नेता। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। परिषदीय विद्यालयों में रिक्त पदो के सापेक्ष प्रधानाध्यापकों सहायक अध्यापकों की पदोन्नति किए जाने की मांग को लेकर प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन की बांदा इकाई ने बीएसए को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी की अगुवाई में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापकों की पदोन्नति पिछले सात वर्ष से अवरुद्ध है। यह खेदजनक है। पिछले कई वर्षों से कई सहायक अध्यापक इंचार्ज प्रधानाध्यापक का भी अतिरिक्त कार्य का निर्वहन कर रहे हैं।
इसके अलावा उन्होंने प्रत्येक विद्यालय में सफाई कर्मी की नियुक्ति किए जाने। रक्षाबंधन का अवकाश 11 अगस्त किए जाने। सभी अनुदेशकों का मानव संपदा पोर्टल पर सब्जेक्ट मैपिंग का कार्य कराना आदि शामिल है। ज्ञापन देने में जिला महामंत्री मनोज वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखसागर दीक्षित, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें