बांदा जिले में पैदल जा रहे राजमिस्त्री को ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर भाग निकला। शहर कोतवाली क्षेत्र के झील का पुरवा निवासी रवि (19) रविवार को सुबह शौच के लिए पुरवा से कनवारा बाईपास की ओर पैदल जा रहा था। पीछे से आए ट्रक ने उसे कुचल दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरा।
पिता रामआसरे ने बताया कि रवि राजमिस्त्री का काम करता था। वह अविवाहित और तीन भाइयों में बड़ा था। घर का कमाऊ सदस्य था। कृषि विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज दिलीप मिश्रा ने बताया कि चालक ट्रक समेत भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है।