फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Crime: विवाहिता को मारपीट कर शव फंदे से लटकाया, सात पर रिपोर्ट

Wed, 21 Dec 2022 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
मृतका ओमनी गुप्ता अपने पति प्रियांशु के साथ - फोटो : BANDA
विज्ञापन

बांदा जिले में वाहिता का शव फंदे से लटका मिला। पिता का आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल वालों ने बेटी को मारपीट कर फंदे से लटका दिया। तिंदवारी पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। तिंदवारी थाना व कस्बा निवासी ओमनी गुप्ता (21) पत्नी प्रियांशु गुप्ता का शव मंगलवार की देर शाम रस्सी से कमरे में लटका मिला था।

विज्ञापन


पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने मायके वालों को बुलाया था। ससुराल वाले घटना के बाद भाग निकले थे। मध्यप्रदेश के सतना जिले के थाना नया गांव के गांव पथरा निवासी पिता गौरीशंकर गुप्ता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसने बेटी ओमनी की शादी 18 फरवरी 2022 को प्रियांशु गुप्ता से की थी।

शादी के एक महीने बाद ही ससुराल वाले बेटी से दहेज में एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। ओमनी फोन पर अक्सर एक लाख रुपये देने की बात कहती थी। मारने पीटने का आरोप भी लगाती थी। पिता ने बताया कि 25 मई की रात ओमनी ने फोन पर बताया था कि उसके ससुर ने उसको खराब नियत से पकड़ा भी था।
विज्ञापन


इस पर वह तिंदवारी पहुंचा था और पंचायत भी करवाई थी। पंचायत होने के लगभग पांच माह तक किसी प्रकार की कोई बात नहीं हुई। नवंबर से पुन: बेटी के ससुराल वाले उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने लगे। इसी के चलते मंगलवार की देर शाम मारपीट कर बेटी की हत्या कर दी और शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप दे दिया।

घटना के संबंध में इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पिता की तहरीर पर पति प्रियांशु, ससुर अखिलेश गुप्ता, बाबा ससुर रामगोपाल, दादी सास गौरा देवी, ननद मोहनी, देवर हिमांश व अंशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपी फरार है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें