फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फैली बीमारियों की चपेट में कई बच्चे

विज्ञापन
15बीएनडीपी02 अजय वर्मा - फोटो : BANDA
विज्ञापन
खप्टिहा कलां। यमुना और केन का पानी घटने के बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संक्रामक रोग तेजी से फैल रहे हैं। खासकर बच्चों में त्वचा रोग सहित सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित हैं। हालांकि रोगों की रोकथाम के लिए प्राथमिक विद्यालयों में स्वास्थ्य विभाग की टीम डिप्थीरिया व टिटनेस के टीके लगा रही है। इसके बाद बच्चे संक्रामक रोगों की चपेट में हैं।
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पैलानी डेरा, छनिया डेरा, नया डेरा सहित कई गांवों में बीमारियां फैल रहीं हैं। खप्टिहा कलां गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा गरिमा पुत्री नितिन कश्यप और कक्षा पांच के छात्र नसीमुद्दीन और बौरा वर्मा के लड़के राजू के शरीर में लाल रंग के दाने जैसे दिखने गले हैं। कई दिनों से परिजन इनका इलाज करा रहे हैं, लेकिन बच्चों को राहत नहीं मिल पा रही है।
वहीं गांव के नितिन कश्यप ने बताया कि उनकी लड़की गरिमा के पूरे शरीर पर बड़े-बड़े चकत्ते निकल आए हैं। इसके अलावा नसीमुद्दीन के पैर पर सूजन आ गई है। तिंदवारी पीएचसी प्रभारी डॉक्टर दिनेश राजपूत ने बताया की बच्चों को दवा के साथ टीका लगा दिया गया है। दो चार दिनों में बच्चों को आराम मिल जाएगा।

15बीएनडीपी03-कमरुद्दीन- फोटो : BANDA

15बीएनडीपी04 आयशा- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें