फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: कोटेदार को लोहे की रॉड से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गेहूं अधिक न देने से नाराज दबंगों ने कोटेदार समेत तीन लोगों को लोहे की राड से हमलाकर घायल कर दिया। घायल कोटेदार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भांटी गांव निवासी रामप्रकाश (38) पुत्र कमतू गांव का कोटेदार है। सोमवार को गांव का ही एक व्यक्ति राशन लेने आया था। कोटेदार ने बताया कि उसे गेहूं चावल मिलाकर 25 किलो राशन देना था। आरोप है कि वह व्यक्ति अपने राशन के अलावा 25 किलो गेहूं अधिक मांग रहा था।
कोटेदार ने देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद बढने पर चार लोगों ने रामप्रकाश पर लोहे की राड से हमला कर दिया। शोर सुनकर कोटेदार की पत्नी उर्मिला (35) और भतीजी गोलू यादव (15) आई तो उन्हें भी मारा-पीटा। पड़ोसियों ने झगड़े को शांत कराया। लहुलुहान हालत में कोटेदार को कोतवाली लाया गया।
विज्ञापन

कोटेदार का कहना है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। उधर, इंस्पेक्टर बबेरू कोतवाली पंकज सिंह का कहना है कि कोटेदार की तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
-----------------
दो लोगों ने जहरीला पदार्थ खाया
बांदा। तिंदवारी कस्बा निवासी अंबरीश (30) पुत्र कौशल ने सोमवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। इसी तरह छतरपुर (मध्य प्रदेश) निवासी भरत पटेल (18) पुत्र चंद्रपाल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उल्टी होने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें