फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा :पानी भरे गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत, लोगों ने मिट्टी खोदकर घर से 100 कदम की दूरी पर बना दिया है गड्ढा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर से 100 कदम की दूरी पर खेलते समय पानी भरे गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

बिसंडा के अकौना गांव में बुधवार की देर शाम विनोद का पुत्र आशीष (5) घर के बाहर खेल रहा था। पैर फिसल जाने से गड्ढे में गिर गया। बच्चे के दिखाई न देने पर परिजन इधर-उधर ढूंढते रहे। रात नौ बजे गांव के लोगों ने परिजनों को जानकारी दी कि आशीष का शव पानी में उतरा रहा है। परिजनों ने उसे बाहर निकाला। शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बच्चे के दादा कल्लू ने बताया कि गांव के लोगों ने मिट्टी खोदकर गड्ढा कर दिया है। इसमें बारिश का पानी भर गया। वह तीन भाई बहनों में बड़ा था। पिता मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन

जानलेवा साबित हो रहे गड्ढे
घर के आसपास मिट्टी निकालने से बने गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। 24 जुलाई को बबेरू थाना क्षेत्र के जमुनिहा पुरवा में बब्बू के पांच वर्षीय बेटे शिवम की घर के बाहर बने गड्ढे में गिरकर मौत हो गई थी। शिवम घर के बाहर खेल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें