फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : जमीन के विवाद में युवक ने फंदा लगाकर जान दी, जमीन के बंटवारे पर विवाद की बात आई सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के करतल गांव में प्रमोद (25) पुत्र स्वर्गीय संतोष साहू ने शनिवार को शाम गमछा से खपरैल में फंदा लगाकर जान दे दी। दरवाजे भिड़े थे। बहन सुनीता ने शव लटका देखा और अन्य परिजनों को जानकारी दी। पुलिस के आने पर शव को फंदे से उतारा गया।
विज्ञापन

बहनोई राजकरण ने बताया कि प्रमोद की अभी शादी नहीं हुई थी। शनिवार को दोपहर वह बाइक से अजयगढ़ अपने चाचा के घर गया था। वहां जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। वह जम्मू-कश्मीर में मजदूरी करता था। लगभग सात बीघा जमीन में खेतीबाड़ी से परिवार का गुजर-बसर हो रहा था। भाई की आत्महत्या के बाद दो बहनें सुनीता और संगीता बेसुध हैं। मां सुशीला का भी बुरा हाल है। चार साल पूर्व पिता की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें