फोटो 27 बीएनडीपी 25- जब्त की गई कार के साथ पुलिस कर्मी। संवाद
- फोटो : BANDA
बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के दो अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मादक पदार्थों की बिक्री कर अर्जित की गई अवैध संपत्ति को जब्त कर लिया है।
आरोपी संजय सिंह उर्फ तन्नू सिंह निवासी खप्टिहाकलां थाना पैलानी की जसपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में 10.62 लाख का अर्द्धनिर्मित मकान, तकरीबन चार रुपये की कार और आरोपी महेश चौरसिया निवासी खप्टिहा कलां की तकरीबन 75 हजार रुपये की बाइक जब्त की है।
अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि गुरुवार को सीओ सदर गवेंद्र पाल गौतम व तिंदवारी और पैलानी पुलिस की मौजूदगी में संपत्ति जब्त की गई है। दोनों आरोपी लंबे समय से अवैध गांजा की खरीद फरोख्त कर रहे थे। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज थी। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की गई है।