फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बालू का अवैध खनन मिला, 11.62 लाख वसूली के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सदर तहसील क्षेत्र के हटेटी पुरवा में 1292 घनमीटर बालू का अवैध खनन मिलने पर पट्टाधारक से 11.62 लाख रुपये राजस्व वसूली के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यहां खनन और परिवहन पूरी तरह प्रतिबंधित करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

लगभग 10 दिन पूर्व एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खान निरीक्षक और पुलिस क्षेत्राधिकारी ने हटेटी पुरवा में किशुन की भूमि में बालू खनन की जांच की। यहां 1292 घनमीटर बालू का अवैध खनन पाया गया। अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए खनन और परिवहन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
साथ ही भूमि स्वामी से 11 लाख 62 हजार 800 रुपये जमा कराने के निर्देश जारी किए हैं। उधर, चार दिनों में बालू और गिट्टी के अवैध परिवहन के आरोप पर 17 वाहनों को सीज किया गया है। उन्हें पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें