फोटो 30 बीएनडीपी 10- महुआ ब्लॉक संसाधन केंद्र प्रदर्शन करते शिक्षक। संवाद
- फोटो : BANDA
बांदा। शुक्रवार को जिले के सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। बीईओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
महुआ ब्लाक में जिला मंत्री आदित्य प्रकाश द्विवेदी के अध्यक्षता में शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। जिला मंत्री ने कहा कि वित्त नियंत्रक बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा 22 दिसंबर आदेश जारी कर शिक्षकों पर नई पेंशन योजना थोपने का जो प्रयास किया गया है इसे शिक्षक हरगिज बर्दास्त नहीं करेगा। किसी भी शिक्षक का वेतन रोका गया तो शिक्षक सड़क से लेकर लखनऊ तक आंदोलन करेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष चेतन द्विवेदी ने कहा कि नई पेंशन योजना पहली अप्रैल 2005 में लागू की गई थी जो स्वैच्छिक है। लेकिन 17 वर्षों बाद सरकार इसे जबरदस्ती शिक्षकों पर थोप रही है।
मंत्री शिवदत्त त्रिपाठी वित्त नियंत्रक से नई पेंशन योजना लागू करने संबंधी आदेश, वेतन कटौती और वेतन रोकने संबंधी आदेश को तत्काल वापस लिए जाने की मांग की। बबेरू में जिलाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि वित्त नियंत्रक का तानाशाही पूर्ण आदेश कतई स्वीकार नहीं है। वापसी तक आंदोलन जारी रहेगा। ब्लॉक अध्यक्ष रवि करण सैनी, मंत्री विद्या भूषण रहे। बड़ोखर में ब्लॉक अध्यक्ष बुधराज वर्मा की अध्यक्षता में प्रदर्शन हुआ। तिंदवारी में मंत्री राजकरन सिंह पटेल की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। बिसंडा, नरैनी आदि ब्लाकों में भी प्रदर्शन कर ज्ञापन दिए गए।