फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रेन लेट तो यात्री को एसएमएस पर भेजी जाएगी सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोहरा पड़ने पर ट्रेन एक घंटे से ज्यादा लेट होगी तो यात्री के मोबाइल पर एसएमएस से सूचना भेजी जाएगी। इसके अलावा तीन घंटे से ज्यादा ट्रेन लेट होने पर यात्री आरक्षित टिकट रद्द कराकर पूरा पैसा ले सकेंगे।
विज्ञापन

सर्दियों में कोहरा पड़ने से ट्रेनों के संचालन पर बेहद असर पड़ता है। ट्रेनें निरस्त करनी पड़ती हैं। फेरे घटा दिए जाते हैं। कम दृश्यता के चलते ट्रेनों की रफ्तार भी घटा दी जाती है। इसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ता है। कड़ाके की ठंड और कोहरे के मद्देनजर रेलवे ने नई पहल की है। अब एक घंटे से ज्यादा ट्रेन लेट होने पर आरक्षण कराने वाले यात्री के मोबाइल पर एसएमएस के जरिये ट्रेन के लेट होने की सूचना पहुंचेगी।
उधर, तीन घंटे से ज्यादा ट्रेन लेट होने पर आरक्षण कराने वाले यात्री अपना टिकट निरस्त कराना चाहेंगे तो उन्हें पूरी धनराशि वापस मिलेगी। इसमें कोई कटौती नहीं होगी। स्थानीय स्टेशन प्रबंधक मनोज शिवहरे ने बताया कि तीन घंटे से ज्यादा ट्रेन लेट होने पर जो यात्री अपनी यात्रा रद्द कर टिकट निरस्त कराना चाहेंगे तो उन्हें पूरी राशि वापस दी जाएगी। रेलवे के निर्देश उन्हें प्राप्त हो गए हैं।
विज्ञापन

लोको पायलटों को फॉग सेफ डिवाइस दी
लोको पायलटों को फॉग सेफ डिवाइस दी गई है। इनकी मदद से वह आसानी से सिग्नल पहचान सकेंगे और पुस्तिका में भी इसकी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके अलावा पटरियों की जांच करने वाले रेल कर्मियों को भी जीपीएस आधारित हैंड हेल्ड मशीन दी जाएगी। इसकी मदद से वे आसानी से सिग्नल आदि की गड़बड़ी की सूचना अधिकारियों को भेज सकेंगे। जनसंपर्क अधिकारी (झांसी) मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कोहरे के बीच ट्रेनों का संचालन प्रभावित न हो इसके लिए रेल प्रशासन की तैयारी पूरी है। लोको पायलट और गार्ड को नई तकनीकों के इस्तेमाल के लिए प्रशिक्षित किया गया है।
अब प्रयागराज नहीं चित्रकूट तक जाएगी कानपुर इंटरसिटी
सर्दी और कोहरे के मद्देनजर कानपुर-प्रयागराज इंटरसिटी ट्रेन की दूरी में कटौती की गई है। अब इंटरसिटी प्रयागराज नहीं जाएगी। चित्रकूट से ही कानपुर के लिए लौट जाएगी। स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि यह व्यवस्था 28 फरवरी तक के लिए की गई है। कानपुर से चित्रकूट तक इंटरसिटी चलेगी। प्रयागराज नहीं जाएगी। शाम को करीब चार बजे चित्रकूट से वापस कानपुर के लिए रवाना होगी। शाम को बांदा 5:15 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें