फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : होटल दुकानदार की बेटी बनेगी डॉक्टर

विज्ञापन
09बीएनडीपी06-सोबिया महमूद - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। समोसे और नाश्ते की छोटी सी दुकान से परिवार पाल रहे महमूदुल हक की इकलौती बेटी सोबिया महमूद डॉक्टर बनेंगी। बगैर किसी कोचिंग अपने बलबूते पढ़ाई कर नीट-2022 में उन्होंने सफलता हासिल की है। सोबिया को 5787 वीं रैंक मिली है।
विज्ञापन

शहर के छिपटहरी (मर्दननाका) निवासी महमूदुल हक ने कम आमदनी के बावजूद इकलौती बेटी सोबिया महमूद के बचपन से संजोये डॉक्टर बनने के सपने को पूरा कराने की ठानी थी। होनहार बेटी ने भी कम से कम खर्च पर पढ़ाई की। कोई कोचिंग आदि नहीं की।
घर पर रहकर अपनी मेहनत से प्रारंभिक पढ़ाई के बाद इस वर्ष नीट दी। सोबिया ने हजरत मौलाना सिद्दीक मेमोरियल पब्लिक स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की। इंटरमीडिएट हिरा मॉडल इस्लामिया कॉलेज से किया। सोबिया का बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना था। शहर की वरिष्ठ महिला डॉक्टर शबाना रफ़ीक ने डॉक्टर बनने की प्रेरणा दी। गृहणी मां अजीजुन निसां ने भी बेटी का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें