फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा किसान को वैज्ञानिक विधि से बकरी पालन में सम्मान

विज्ञापन
फोटो-05 बीएनडीपी-01 - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, मथुरा ने प्रगतिशील युवा किसान असलम खां को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान वैज्ञानिक विधि से बकरी पालन आदि के लिए दिया गया है।
विज्ञापन

बांदा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जनजाति विकास कार्य परियोजना के अंतर्गत वैज्ञानिक विधि से बकरी पालन विषय पर कार्यशाला हुई। इसमें युवा किसान असलम को सम्मानित किया गया। असलम ने प्राकृतिक खेती पर भी अनुभव साझा किए। उन्होंने छनेहरा गांव स्थित अपने कृषि फार्म पर संचालित उन्नत सजीव खेती आधारित एसएफएस मॉडल व प्राकृतिक खेती के अनुभव बताए। अध्यक्षता कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय निदेशक (प्रसार ) डॉ. एनके बाजपेयी ने की।
मुख्य अतिथि डॉ. एके दीक्षित (प्रधान वैज्ञानिक सीआईआरजी, मथुरा ) और विशिष्ट अतिथि डॉ. मनोज अवस्थी ( डिप्टी डायरेक्टर, चित्रकूट मंडल ), एग्रीकल्चर कालेज के डीन डॉ. जीएस पवार, संजीव कुमार , पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीराम कुशवाहा, डॉ. मयंक दुबे, डॉ. मानवेंद्र सिंह सहित विश्वविद्यालय एवं बुंदेलखंड के सभी केवीके वैज्ञानिक और किसान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें