फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायणपुर गांव में स्वास्थ्य टीम ने 87 लोगों के ब्लड सैंपल लिए

विज्ञापन
फोटो 13 बीएनडीपी 20- नारायणपुर गांव में महिलाओं का ब्लड सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : BANDA
विज्ञापन
कमासिन (बांदा)। नारायणपुर गांव में डेंगू से बालिका समेत दो की मौत पर जागे स्वास्थ्य विभाग ने दो टीमें भेजकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन

कमासिन पीएचसी प्रभारी डॉ. हेमंत बिसेन के नेतृत्व में पांच सदस्यीय स्वास्थ्य टीम ने गांव जाकर जांच की। इसके अलावा मलेरिया इंस्पेक्टर परीक्षित द्विवेदी के नेतृत्व में भी एक पांच सदस्यीय टीम ने नारायणपुर गांव जाकर जांच की। डॉ. हेमंत ने बताया कि आठ वर्षीय गुड़िया पुत्री शिवचरण व 65 वर्षीय श्यामसुंदर को दो-तीन दिन पहले बुखार आया था।
इनको कमासिन पीएचसी में भर्ती कराया गया था। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन परिजन उन्हें मंझनपुर कौशांबी में इलाज कराने के लिए ले गए। वहां से प्रयागराज ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कागजात में बुखार के साथ पेट में इंफेक्शन निकला है। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया उन्होंने घर-घर जाकर सर्वे किया है। दोनों टीमों ने 87 महिला पुरुषों के खून की जांच की है। मच्छरों के लार्वा को खत्म करने के लिए दवा का छिड़काव कराया गया है। प्रधान सुनील यादव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें गांव आईं थीं, लेकिन उन्होंने उसे नहीं बुलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें