फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Road Accident: बाइकों की भिड़ंत में हेड कांस्टेबल और किसान की मौत, युवक घायल

Mon, 01 Aug 2022 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। बाइकों की भिड़ंत में हेड कांस्टेबल और किसान की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन
बोधमणि की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के तिंदवारी में हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में हेड कांस्टेबल और किसान की मौत हो गई। एक युवक घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


कौशांबी के पश्चिम सरीला निवासी और तिंदवारी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल बोधमणि चौबे (45) सोमवार को सरकारी काम से बाइक से एसपी कार्यालय जा रहे थे। उधर, प्रेमनगर के गंगाराम (30) पुत्र बलदेव अपने साथी बउआ (24) पुत्र बगना के साथ बाइक से तिंदवारी की ओर जा रहे थे।

बाइक बउवा चला रहे थे। मुंगुस गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे हेड कांस्टेबल बोधमणि व दूसरी बाइक पर पीछे बैठे गंगाराम की मौके पर ही मौत हो गई। बउआ गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से इन लोगों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह, कुरसेजा चौकी प्रभारी केडी त्रिपाठी ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कांस्टेबल बोधमणि दिसंबर 2021 से थाने में तैनात थे। उनके दो बेटे हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं, गंगाराम शराब के नशे में थे। उनके एक बेटा व एक बेटी है। पत्नी जशोदिया ने बताया कि खेती करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें