फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : किराना दुकानदार की करंट से मौत, केबल कटा होने पर दुकान में उतरा करंट बचाने आई पत्नी को भी लगा झटका

विज्ञापन
सुरेश कुमार सेन। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा/नरैनी। केबल कटा होने से गुमटी में करंट उतरने से दुकानदार की चिपककर मौत हो गई। दुकान आई पत्नी को भी झटका लगा।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पोंगरी गांव के सुरेश कुमार सेन (59) की गांव में गुमटी में किराना की दुकान है। केबल कटा होने से बारिश में शनिवार की देरशाम गुमटी में अचानक करंट उतर आया इसकी चपेट में सुरेश आ गए। करीब पांच मिनट बाद दुकान पहुंची पत्नी ममता देवी ने उन्हें अचेत देखा और उठाने लगी। इस बीच उन्हें भी झटका लगा। ममता के शोर मचाने पर आस पास के लोग पहुंचे और सुरेश को सीएचसी पहुंचाया। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

भांजे कालूकुआं निवासी रामसहाय सेन ने बताया कि सुरेश कुमार के चार पुत्रियां और दो पुत्र हैं। तीन पुत्रियों की शादी हो गई है। चौथी पुत्री की शादी ठंडी में प्रस्तावित है। गुमटी से घर का खर्च चलता है। केबल कटा होने से गुमटी में करंट उतरा है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल दुबे ने बताया कि बारिश में करंट की घटनाएं बढ़ जाती हैं। घरों और दुकानों में केबल की जांच कराते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें