फोटो 29 बीएनडीपी 11- मरझा गांव में परिजनों से बात करते थानाध्यक्ष पैलानी। संवाद
- फोटो : BANDA
फोटखप्टिहाकलां। पैलानी थाना क्षेत्र के मरझा गांव में 24 वर्षीय सरिता ने शुक्रवार की रात दो बजे घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता रामकृष्ण ने थाने में तहरीर दी है।
इसमें बताया कि सरिता छह साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। उसका इलाज ग्वालियर के एक अस्पताल से चल रहा था। इधर, दो-तीन दिन से उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई। इसी के चलते उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
वह अविवाहित थी। थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।