फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : जूनियर और सीनियर बालिका वालीबॉल में जीजीआईसी विजेता...

विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में वालीबाल की विजेता टीम। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को जनपदीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल छह टीमों ने भाग लिया। जीजीआईसी बांदा, आर्यकन्या बांदा व किसान इंटर कॉलेज नौहाई की जूनियर और सीनियर टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

सीनियर बालिका वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने 25-16 के सेट से किसान इंटर कॉलेज नौहाई की बालिकाओं को हराकर मंडल में अपनी जगह बनाई है। उधर, जूनियर बालिका वर्ग में भी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने 25-23 के सेट से आर्य कन्या इंटर कॉलेज को हराकर मंडल में अपनी जगह बनाई है।
दोनों ही वर्ग में विजेता बनने वाली टीमें आगामी 10 सितंबर को होने वाली मंडलीय वालीबॉल प्रतियोगिता में शामिल होगी। यह प्रतियोगिता आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में खेली जाएगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के रेफरी हामिद और अंशिता सिंह और सभी विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे। जीजीआईसी की व्यायाम शिक्षिका अंतिमा श्रीवास्तव, सालिहा परवीन, पुष्पा सिंह, रश्मी तिवारी, छत्रपाल सिंह, रेखा, प्रद्युम्न सिंह चंदेल, प्रवीण पांडे, रामबहादुर उर्फ बब्बन आदि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य किसान इंटर कॉलेज नौहाई ने समापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें