बांदा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण मुख्यमंत्री के हाथों से कराने की मांग की है। मंडलायुक्त को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि चौराहे के सुंदरीकरण के लिए अधूरे कार्य जल्द पूरे कराए जाएं। साथ ही मूर्ति के ऊपर छतरी लगाने की भी मांग की है।
मंगलवार को जिलाध्यक्ष राम सिंह कछवाह के नेतृत्व में महासभा पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप महाराज की मूर्ति का अनावरण मुख्यमंत्री द्वारा शीघ्र कराया जाए। मूर्ति के ऊपर छतरी लगाई जाए। चौराहे का विस्तारीकरण और सुंदरीकरण शीघ्र कराया जाए। जो भी अधूरे कार्य हैं उन्हें पूरा कराएं।
मंडलायुक्त ने शीघ्र अधूरे कार्य पूरे कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में शांतिभूषण सिंह गौतम, जितेंद्र सिंह सेंगर, बालेंद्र सिंह गौर, रिंकू सिंह तोमर,जपुष्पेंद्र सिंह गौतम, पीतांबर सिंह चंदेल, अनूप सिंह कछवाह, जयराम सिंह चंदेल, वीरेंद्र सिंह, अनुभव सिंह कछवाह आदि उपस्थित रहे।