फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7.61 करोड़ से होंगे 1384 गरीब बेटियों के हाथ पीले

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बेटियों के हाथ पीले करने के लिए इंतजार कर रहे 1384 गरीब अभिभावकों की आधी चिंता दूर हो गई। शासन ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए जिले में 7,61,00100 रुपये बजट समाज कल्याण विभाग को भेज दिया है।
विज्ञापन

अब योजना के तहत तिथि निर्धारित होने पर बेटियों के हाथ पीले होंगे। जिला स्तर पर जिलाधिकारियों ने बेटियों की शादी के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। खंड विकास व नगर निकाय स्तर पर पंजीयन की तैयारी की जा रही है। व्यक्तिगत शादी अनुदान योजना के बंद होने के बाद सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना पर विशेष ध्यान दे रही है।
चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलाें बांदा, महोबा, हमीरपुर और चित्रकूट में सामूहिक विवाह योजना के तहत लक्ष्य में बढ़ोत्तरी की गई है। पिछले साल मंडल में सामूहिक विवाह योजना के तहत 1180 बेटियों की शादी का लक्ष्य दिया गया था।
विज्ञापन

इसे बढ़ाकर इस वर्ष 1384 कर दिया गया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा गरीबों की बेटियों के हाथ पीले हो सकें। उधर, शासन ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए तिथियां निर्धारित की हैं। अधिकारी सुविधा अनुसार तिथियों में कार्यक्रम आयोजित करेंगे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों व अफसरों की भागीदारी होगी।
सामूहिक विवाह योजना के तहत जारी बजट
जिला लाभार्थी बजट
बांदा 453 2,31,3000
हमीरपुर 318 1,62,1800
महोबा 289 1,47,3900
चित्रकूट 324 1,65,2400
योग 1,384 7,061,100
विवाह के लिए शासन की प्रस्तावित तिथियां
शासन ने सामूहिक विवाह योजना के लिए नवंबर माह में 25, 26, 28 व 29 को प्रस्तावित किया है। दिसंबर में 1, 2, 3, 4, 7, 8, 9, 14, जनवरी में 15, 18, 20, 22, 24, 25, 26, 27, 28 व 30 को सामूहिक विवाह कराने का प्रस्ताव दिया है। इसके अलावा फरवरी में 4, 6, 7, 9, 10, 12, 13, 14, 16, 17, 18, 22, 23, 24 और 27, 28, मार्च में 1, 6, 8, 9 व 13 तारीख निर्धारित की है। जिले इन तिथियों में सुविधा अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
शासन ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 1384 बेटियों की शादी के लिए बजट जारी कर दिया है, लेकिन जिलास्तर पर अलग से लक्ष्य निर्धारित किया जा रहा है। यह शासन के लक्ष्य से कम या ज्यादा हो सकता है। सामूहिक विवाह की तैयारियां शुरू कर दी गई है। -अचिंतमणि, उप निदेशक समाज कल्याण, चित्रकूटधाम मंडल, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें