फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : बिजली गिरने से मां-बेटे समेत चार की मौत, चार झुलसे, धान बेड़ की रखवाली करते समय हुई घटना, राजस्व कर्मियों ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा/नरैनी/बदौसा। बारिश के बीच बिजली गिरने से अलग-अलग स्थानों पर मां-बेटा समेत चार की मौत हो गई। छह बकरियां मर गईं। खेत में काम कर रहे चार लोग झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। राजस्व कर्मियों ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के बंडे गांव में रविवार की शाम फुलमतिया (60) पत्नी कल्लू साहू और उसका पुत्र राजेश साहू (42) खेत में बेड़ की रखवाली कर रहे थे। बिजली गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इसी तरह, गिरवां थाना क्षेत्र के देवरार गांव में आकांक्षा (15) पुत्री विद्यानंद राजपूत रविवार की शाम मवेशी चराने गई थी। वहां तेज धमाके के साथ गिरी बिजली से उसकी मौत हो गई। नरैनी विधायक ओममणि वर्मा ने घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं, बदौसा थाना क्षेत्र के जमुनिहा पुरवा अंश पौहार निवासी राजरानी (55) पत्नी मुन्नू यादव खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। शाम लगभग 6 बजे तेज बारिश के साथ बिजली गिरने से उनकी झुलसकर मौत हो गई। उनके का एक पुत्र कमलेश है।
विज्ञापन

इसी तरह नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मुतियारी गांव में धान की बेड़ की रखवाली कर रहे अरविंद (23) पुत्र बलराम व गौरी (18) पुत्र भगवानदीन बारिश से बचने के लिए महुआ पेड़ के नीचे खड़े हो गए। बिजली गिरने से दोनों झुलस गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के नौहाई गांव में रामकली (60) पत्नी महादेव खेत में मवेशी चराते समय बिजली गिरने से झुलस गईं। इन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पेड़ के नीचे खड़ीं छह बकरियां मरीं, किसान झुलसा
खत्री पहाड़। गिरवां थाना क्षेत्र के स्योढ़ा गांव में बिजली गिरने से श्रीपाल यादव की छह बकरियां मर गईं। श्रीपाल भी गंभीर रूप से झुलस गया। उसका प्राथमिक उपचार किया गया। परिजनों ने बताया कि बारिश होने पर श्रीपाल बकरियों को लेकर पेड़ के नीचे आ गया था। तभी हादसा हो गया।
सर्प दंश से किशोरी की मौत
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के देवरार गांव में बिजली गिरने से किशोरी आकांक्षा की मौत के आधा घंटा बाद उसकी चचेरी बहन की भी मौत हो गई। चचेरी बहन 12 वर्षीय काजल पुत्री सुरेश राजपूत को धान की बेड़ की रखवाली करते समय शाम को सांप ने काट लिया। परिजन उसे सीएचसी ले गए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें