पुलिस की गिरफ्त में फर्जी आरटीओ बनकर वसूली करने वाले जालसाज
- फोटो : BANDA
बांदा। गिरवां क्षेत्र में मौरंग भरे हुए ट्रकों से आरटीओ बनकर वसूली कर रहे चार युवकों को घेराबंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चारों के पास से 3 हजार रुपये नकद, एक बोलेरो और तलवार बरामद की गई है। मामलाकि गिरवां थाना के बांदा-नरैनी हाइवे के बड़ोखर बुजुर्ग पेट्रोल पंप के पास का है।
मंगलवार सुबह करीब चार बजे मुखबिर ने 100 नंबर पर फोन कर बताया कि हाईवे पर फर्जी आरटीओ बनकर ट्रक वालों से वसूली की जा रही हैं। सूचना मिलते गिरवां थाने के दरोगा हरिश्चंद्र वर्मा, कांस्टेबल अंकित यादव, सचिन पटेल, इंसान सैनी की टीम ने पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर ली।
बताया कि बड़ोखर बुजुर्ग गांव में पेट्रोल पंप के पास एक चार पहिया वाहन में दो लोग बैठे थे। इसके अलावा तीन लोग रोड़ में खड़े होकर ट्रकों को रुकवाकर कह रहे हैं कि आपकी गाड़ी ओवरलोड है। साहब से मिल लो नहीं गाड़ी सीज कर दी जाएगी।
पुलिस ने बताया कि देव नारायण तिवारी, अवधेश उर्फ किक्की दिवेदी और नसीर अली निवासी बड़ोखर बुजुर्ग और आदिल सिंह यादव निवासी बंधापुरवा थाना नगर कोतवाली बांदा द्वारा फर्जी आरटीओ बनकर ट्रकों से वसूली की जा रही थी। इनके विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया हैं।