फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह से कर्ज अदायगी का सूदखोर डाल रहे थे दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। आर्थिक तंगी के बीच कर्ज अदायगी के तनाव से किसान ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के दसवंत थोक निवासी ओंकार ने बताया कि छोटे भाई अच्छेलाल (42) ने कुछ लोगों से लगभग डेढ़ लाख रुपये पर कर्ज ले रखा था। कुछ दिन पूर्व लोगों ने कर्ज मांगना शुरू कर दिया। करीब एक सप्ताह से लोग घर आकर कर्ज अदायगी के लिए धमका रहे थे।
इससे अच्छेलाल परेशान हो गया। शुक्रवार की शाम कमरे में जहर खा लिया। परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां रात को उसने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी बिट्टन और 10 वर्षीय पुत्र छोड़ गया है। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन

भाई के मुताबिक अच्छेलाल ने प्राइवेट कर्ज धान की रोपाई सहित खाद-बीज और पत्नी के इलाज के लिए लिया था। आर्थिक तंगी की वजह से कर्ज की अदायगी नहीं कर पा रहा था। बिसंडा थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सूदखोरों द्वारा दबाव डालने की बात सामने आई तो बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें