फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : धर्मनगरी से रामनगरी के लिए पहली एसी बस सेवा शुरू

विज्ञापन
फोटो-9- रोडवेज बस स्टैंड पर चित्रकूट से अयोध्याजाने वाली बस में बैठे मंडलायुक्त आरपी सिंह व आईजी व? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट/बांदा। परिवहन निगम ने भगवान राम की तपोभूमि बांदा से जन्म भूमि अयोध्या के लिए एसी बस सेवा की शुरुआत की है। शनिवार को चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त आरपी सिंह ने चित्रकूट में हवन पूजन के साथ हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।
विज्ञापन

आयुक्त ने कहा कि भगवान श्रीराम की जन्म स्थली अयोध्या के लिए कोई बस सेवा नहीं है। अयोध्या के लिए बस सेवा बहुत पहले शुरू हो जाना चाहिए। बस के शुरू होने से बांदा, चित्रकूट व प्रयागराज के श्रद्धालुओं को अयोध्या जाने के लिए सहुलियत हो जाएगी।
इसके अलावा अयोध्या से चित्रकूट आने वाले श्रद्धालुओं को भी आने जाने में आसानी हो जाएगी। मंडल के आईजी ने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार धार्मिक स्थलों को परिवहन सेवा से जोडने की सराहना की।
विज्ञापन

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि बस सुबह बांदा से 8:30 बजे चलकर 10:15 चित्रकूट पहुंचेगी और प्रयागराज होते हुए शाम 7:19 बजे अयोध्या पहुंचेगी। इसी प्रकार दूसरी बस अयोध्या क्षेत्र की इसी समय पर अयोध्या से चित्रकूट होते हुए बांदा आएगी। बताया कि चित्रकूट बस स्टैंड बनकर तैयार हो चुका है। इसे डिपो बनाने के लिए कार्ययोजना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें